धनतेरस आज, ये है सोना, चांदी इलेक्ट्रानिक उपकरण, बर्तन, घर का सामान और भूमि, वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
आज धनतेरस है। ग्रहों की खास स्थिति बाजार पर मेहरबान रहेगी। वृश्चिक राशि में गुरु और बुध की युति से कारोबार चमकेगा। वहीं, मकर राशि में मंगल का उच्च राशि में होना और केतू के साथ बैठना भी उसके लिए मंगलकारी रहेगा। कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में चंद्रमा होने से भी धनवर्षा का योग है। लक्ष्मी का प्रथम वास धातु में माना गया है, ऐसे में धनतेरस के दिन किसी धातु (बर्तन, सोना-चांदी) की खरीदारी बेहद शुभ है।
धनतेरस 2018 आज: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, इस दिन राशि के अनुसार क्या खरीदें
समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी एक हाथ में अमृत कलश और दूसरे में आयुर्वेद का ग्रंथ लेकर प्रकट हुए थे। संदेश यही है कि स्वस्थ तन ही अमृत है। इस रात यम दीपक भी जलाया जाता है, जो घर-परिवार की मंगलकामना के लिए होता है।
Happy Dhanteras 2018 : ये शायरी भेजकर अपनों को करें धनतेरस Wish
ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा के अनुसार, धनतेरस सोमवार को है। सोमवार चंद्रमा का दिन है। चंद्रमा से कारोबार में तेजी आती है। इलेक्ट्रानिक और स्वर्ण बाजार में ज्यादा चमक आएगी। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने यह भी बताया कि धनतेरस पर शुक्र तुला राशि में है। शुक्र लक्ष्मी का प्रतीक है। इसलिए इस तिथि को निवेश के लिए भी अधिक शुभ माना जा रहा है।
धनतेरस: आज सोना-चांदी ही नहीं, इन वस्तुओं को भी खरीदने का है विधान
राहू काल से मुक्ति
धनतेरस पर राहू काल सुबह 7.30 से 9 बजे तक ही है। इसलिए, संपत्ति, कार, आभूषण आदि खरीदने के लिए खूब समय है।
यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त
सोना, चांदी, आभूषण : सुबह 11:36 से दोपहर 2:33 बजे तक
इलेक्ट्रानिक उपकरण : दोपहर 2:35 से रात 8:35 बजे तक
बर्तन और घर का सामान : शाम 5:35 से 7:30 तक
भूमि, वाहन : सुबह 11:00 से दोपहर 2:30 बजे तक
ये चीजें जरूर खरीदें
पीतल या तांबे का बर्तन, सुगंधित धूप या अगरबत्ती, पंच दीपक, कमलगट्टे की माला, कमल का फूल, अनार, चंदन बटी, कौड़ी